झारखण्ड राँची राजनीति

प्रमोद सारस्वत ने किया अपरश्रमायुक्त सह निर्देशक उमेश प्रसाद सिंह को सम्मानित

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): फेडरेशन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज माप तौल उप समिति के चेयरमेन एवं झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के मानद सचिव प्रमोद सारस्वत ने मंगलवार को अपरश्रमायुक्त सह निर्देशक उमेश प्रसाद सिंह को उनके सेवानिवृत्त होने पर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

विदित हो कि वर्तमान समय में उमेश प्रसाद सिंह सचिव बोर्ड के प्रभार में थे जो निबंधक श्रमिक संघ के रुप में सरकार से अधिसूचित होकर कार्य कर रहे थे। इन्होने अपने कार्यकाल में विभिन्न पदों पर रहते हुए बिहार के पूर्णिया, अररिया, किशनगंज जिलों के साथ झारखंड के चाईबासा, हजारीबाग, बोकारो थर्मल, सहित पूर्वी सिंहभूम में भी उन्होंने अपनी सेवाएँ दी थी। उन्होंने वर्ष 2011 से 2016 तक अपर कार्यकारी निर्देशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना में भी अपनी सेवा दी है। उमेश प्रसाद सिंह ने अपने पद पर रहकर निष्ठा से कार्य करना इनकी प्रसिद्धि रही है। 30 अप्रैल 2023 को उमेश प्रसाद सिंह सेवानिवृत्त हुए हैं।

इस उपलक्ष्य पर झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के मानद सचिव एवं झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के श्रम एवं मापतौल उपसमिति के चेयरमैन प्रमोद सारस्वत ने उमेश प्रसाद सिंह को पुष्‍पगुच्‍छ व अंगवस्त्र से उन्हें सम्मानित किया।

Related posts

इतिहास अतीत का अध्याय ही नहीं बल्कि भविष्य का आईना भी : हसन अंसारी

admin

कुणाल अज़मानी के नेतृत्व में राष्ट्रपति से मिले विभिन्न संगठन का प्रतिनिधिमंडल, प्रदेश के समसामयिक विषयों व राज्य की आर्थिक प्रगति से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर हुई सकारात्मक वार्ता

admin

राज्य के पूर्व सैनिकों के कल्यानार्थ यूनाइटेड फ्रंट झारखण्ड के बैनर तले राज्यपाल महोदय से विस्तृत चर्चा

admin

Leave a Comment