Uncategorized

फिरायालाल पब्लिक स्कूल में ‘कॉम्बैटिका’ वार्षिक खेल दिवस का भव्य शुभारंभ

नितीश मिश्रा


राँची (ख़बर आजतक) : फिरायालाल पब्लिक स्कूल, राँची में सोमवार को वार्षिक खेल दिवस ‘कॉम्बैटिका – जहाँ शक्ति और रणनीति का संगम’ का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत खेल शपथ, अनुशासित मार्च पास्ट और मधुर स्वागत गीत से हुई। अध्यक्ष रितुल मुंजाल एवं शैक्षणिक निदेशिका सुषमा मुंजाल ने खेल ज्योति प्रज्वलित कर आयोजन का उद्घाटन किया। प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा ने खेलों को अनुशासन, नेतृत्व और सच्ची खेल भावना का माध्यम बताया। चार सदनों—आनंद, ज्ञान, मैत्री और शांति—के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मैत्री सदन प्रथम, ज्ञान द्वितीय, आनंद तृतीय और शांति सदन चतुर्थ स्थान पर रहा। शिक्षिकाओं की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता ने आयोजन को और रोचक बना दिया।

Related posts

चंदनकियारी से JMM प्रत्याशी उमाकांत रजक ने किया पर्चा दाखिल

admin

ट्रेड लाइसेंस व होल्डिंग पर कार्यशाला का आयोजन, बोले अधिकारीगण ‐ “राँची में आईटी पोर्टल हो रहा अपग्रेड, दो – तीन माह में तकनीकी रूप से जुड़ी समस्याएँ हो जाएँगी दूर”

admin

एबीवीपी का महापर्व सदस्यता अभियान का शुभारंभ पी.के .राॅय मेमोरियल कॉलेज धनबाद से किया गया

admin

Leave a Comment