झारखण्ड राँची हज़ारीबाग

बड़कागांव विस्थापित भू-रैयतों के मुद्दे पर राज्यपाल से मिले योगेंद्र साव और अंबा प्रसाद, कार्रवाई का मिला आश्वासन


रांची : बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में एनटीपीसी व उसकी सहयोगी कंपनियों द्वारा कथित अवैध भूमि अधिग्रहण और ग्रामीणों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ बिरसा विस्थापन यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव तथा बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने शनिवार को विस्थापित ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर पुलिस दमन, फर्जी मुकदमे, महिलाओं से दुर्व्यवहार और तिरंगे के अपमान जैसी घटनाओं की जानकारी दी। ज्ञापन में भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 के तहत मुआवजा, रोजगार और स्वतंत्र जांच समिति गठित करने की मांग की गई। राज्यपाल ने मामले को गंभीरता से सुनते हुए सोमवार से त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुलाकात के बाद ग्रामीणों में न्याय की उम्मीद जगी

Related posts

एके सिंह कालेज जपला के विद्यार्थियों का सेंटर छतरपुर होने से होगी भारी परेशानी: कमलेश सिंह

admin

आईपीएल को लेकर जय शाह की बड़ी घोषणा, भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगी ₹7.5 लाख मैच फीस; पूरा सीजन खेलने पर बनेंगे करोड़पति

admin

राँची : राज्यपाल ने मोरहाबादी मैदान में इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का किया शुभारंभ

admin

Leave a Comment