Uncategorized

बलियापुर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Khaberaajtak@gmail.com1 min read


धनबाद : बलियापुर प्रखंड कार्यालय परिसर से बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रमुख पिंकी देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाष चंद्र दास एवं उप प्रमुख आशा देवी ने संयुक्त रूप से रथ को रवाना किया।
इस अवसर पर किसानों को फसल बीमा योजना के लाभ, फसल सुरक्षा और प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने किसानों से योजना का लाभ उठाने और निर्धारित प्रक्रिया के तहत फसल का बीमा कराने की अपील की।
मौके पर कृषि पदाधिकारी अजय पासवान, बीपीआरओ मोहम्मद आलम, पंचायत समिति सदस्य हीरालाल मोदक, भोलानाथ महतो तथा प्रमुख पति राधेश्याम रजक सहित अन्य लोग मौजूद रहे। रथ विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर किसानों को योजना से संबंधित जानकारी देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *