Uncategorized

बलियापुर में साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी सिम जारी करने वाले 6 गिरफ्तार

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

धनबाद/बलियापुर: बलियापुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी से जुड़े एक संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्जी सिम कार्ड जारी करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दूरसंचार विभाग से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें जनवरी से मई 2026 के बीच मोबाइल कॉर्नर दुकान से 166 संदिग्ध सिम जारी होने की बात सामने आई थी। इनमें से 57 सिम पर साइबर ठगी की शिकायत दर्ज थी।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंदरी के नेतृत्व में गठित टीम ने बलियापुर चौक स्थित मोबाइल कॉर्नर दुकान पर छापेमारी की। यहां से साइबर ठगी से संबंधित दस्तावेज, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री बरामद की गई। दुकान संचालक काजू दे, सेल्समैन गौरव गुप्ता सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में गिरोह के मुख्य सरगना कृष्णा कुमार दास और चिरंजीत दे के साथ अन्य सहयोगियों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस के अनुसार गिरोह करोड़ों रुपये की साइबर ठगी में शामिल रहा है। सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *