झारखण्ड राँची राजनीति

बाबूलाल मरांडी के बयान बूथ जीतो, झारखंड और दिल्ली जीतो पर राजद ने साधा निशाना, कहा – पहले रघुवर और अर्जुन मुंडा सहित भाजपा नेता का दिल जीतो फिर दिल्ली जीतने की बात करें बाबूलाल मरांडी

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा दिए गए उस बयान जिसमें उन्होंने कहा कि बूथ जीतो, झारखंड और दिल्ली जीतो पर प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के महासचिव सह प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि पहले रघुवर दास और अर्जुन मुंडा सहित भाजपा नेताओं का दिल जीतो फिर झारखंड, दिल्ली जीतने की बात करना चाहिए बाबूलाल मरांडी को, चूँकि उनके प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से भाजपा नेताओं में मायूसी छाई है और जेवीएम नेताओं के चेहरे पर चमक साफ झलक रही है।

  डॉ मनोज कुमार ने कहा कि बाबूलाल मरांडी आउट डेटेड नेता है झारखंड की जनता इनके चाल चरित्र और नीति को समझ चुकी है, ये प्रथम मुख्यमंत्री रहते डोमोसाइल के नाम पर कई लोगो की जान ले चुके है। इनके कथनी और करनी को राज्य की जनता जानती है कुतुब मीनार से कूदकर जान देने वाला और भाजपा में नहीं जाने की बात करने वाले व्यक्ति को झारखंड की एक जनता जानती है। भाजपा को मुगालते में नहीं रहना चाहिए कि मरांडी के सहारे भाजपा का नैया पार होगी।

जिस तरह से केंद्र की भ्रष्टाचारी और लुटेरी सरकार केंद्र में बनी है, देश की जनता को पता है कि केंद्र सरकार गरीब को गरीब और अमीरों को अमीर बनाने का काम कर रही है। आज देश की आर्थिक हालात क्या है ? किसानों, नौजवानों, की हालात क्या है ? आज देश की जनता महँगाई से त्रस्त है और भाजपा नेता मस्त है। इसे भी देश और राज्य की जनता समझ चुकी है। इसलिए झारखंड में भाजपा को लोकसभा की सीट पर बोहनी भी संभव नहीं होगा। इसलिए भाजपा नेता मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करे कि सभी सीट जीतेंगे। इस दौरान डॉ मनोज कुमार ने कहा कि जनता है सब जानती है और 2024 का इंतजार कर रही भाजपा को सबक सिखाने के लिए।

       डॉ मनोज कुमार ने कहा कि बाबूलाल मरांडी को सबसे बड़ी चुनौती भाजपा नेताओं को एक करने की है चूँकि भाजपा नेता मायूस नजर आ रहे है और जेवीएम नेता ढोल नगाड़े बजाकर खुशी का इजहार कर रहे है, इसलिए बाबूलाल मरांडी को भी मुगालते में नहीं रहना चाहिए, कहीं 2024 के चुनाव के बाद उन्हें मैदान से भाजपा आउट न कर दे।

Related posts

मारवाड़ी ब्राह्मण सभा करेगी मेधावी छात्रों का सम्मान

admin

राँची पहुँचें रघुवर दास, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत,सड़क मार्ग से जमशेदपुर रवाना

admin

मानव अधिकार मिशन हजारीबाग प्रमंडल ने धूमधाम से मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस

admin

Leave a Comment