झारखण्ड राँची

बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट पर 26 फरवरी को नो फ्लाइंग ज़ोन घोषित

नितीश मिश्रा

रांची: 26 फरवरी को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राँची आगमन एवं प्रस्थान को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची ने बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट की परिधि को ड्रान्स , परागलिडिंग और हॉट एयर बैलून्स के लिए नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है।


BNSS की धारा-163 के तहत जारी आदेश के अनुसार एयरपोर्ट क्षेत्र में तथा उसके ऊपर किसी भी प्रकार के ड्रोन, पैराग्लाइडिंग या हॉट एयर बैलून का संचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा। यह निषेधाज्ञा 26 फरवरी की सुबह 06:00 बजे से रात 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से आदेश का पालन करने की अपील की है।

Related posts

चिन्मय विद्यालय बोकारो की शिवांगी राज वर्मा क्लेट में सफल

admin

भाजपा जोड़ तोड़ की राजनीति में विश्वास करती: डॉ मनोज कुमार

admin

शिक्षकों और विद्यार्थियों के हितों को लेकर मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

admin

Leave a Comment