झारखण्ड धनबाद मनोरंजन

बिहार युवा क्रांति रोटी बैंक ने सावन आयो रे कार्यक्रम धुमधाम से मनाया गया

रिपोर्ट : प्रतीक सिंह

धनबाद : युवा क्रांति रोटी बैंक अध्यक्ष नीतू गुप्ता व उपाध्यक्ष बिंदिया जयसवाल के देख रेख़ में अशोक अलंकार उर्मिला कांप्लेक्स छपरा में सावन महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उर्मिला देवी, मंजू गुप्ता,राखी गुप्ता पूर्व मेयर, रागिनी गुप्ता डिप्टी मेयर, संरक्षक कुंती देवी, सुषमा सोनी भाजपा जिला मंत्री छपरा, कामिनी श्रीवास्तव, अंजलि रंजन, नेहा प्रियदर्शी, एकता गुप्ता, आदर्श किराना निशा गुप्ता, रूबी गुप्ता, प्रीति शर्मा, मीनाक्षी कुमारी, रश्मि राज, नीरू जयसवाल, सरिता प्रकाश, मिलन देवी,आशा सिंह और सभी महिलाओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। एंकर प्रिया गुप्ता द्वारा मंच संचालन किया गया।

अध्यक्ष नीतू गुप्ता व उपाध्यक्ष बिंदिया जयसवाल ने ब्यूटी कॉन्टेस्ट विजेता सुषमा सोनी, कामिनी श्रीवास्तव, पूजा गुप्ता को सम्मानित किया। संस्थापक ई०विजय राज ने कहा इस सावन लगातार विभिन्न जगहों पर सैकड़ो पेड़ लगाया जाएगा जिससे चारो तरफ़ हरियाली दिखे और बारिश परिपूर्ण हो जिससे किसानों की फसल अच्छी हो।

अशोक अलंकार परिवार द्वारा सभी महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। युवा क्रांति रोटी बैंक ने सभी महिलाओं को धन्यवाद कहा जो हर साल की तरह इस साल भी कार्यक्रम को खुशी खुशी धूमधाम से मनाई।

Related posts

मनोज चौधरी चैंबर के अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

admin

तेनुघाट में ट्रैफिक पुलिस का वाहन जांच अभियान, 68,250 रुपये का ऑनलाइन चालान वसूला गया

admin

बोकारो में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर, बड़ा हादसा टला

admin

Leave a Comment