झारखण्ड बोकारो

बी.जी.एच. को लेकर दिल्ली में उपसभापति और संसदों से मिले कुमार अमित

दिल्ली में सांसदो से मिल कर कुमार अमित ने की बी.जा.एच. की स्थिती में सुधार की माँग*

बोकारो (ख़बर आजतक): भाजपा नेता श्री कुमार अमित ने बुधवार को दिल्ली में बोकारो जेनरल अस्पताल की स्थिती में सुधार को लेकर दिल्ली में राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश और राज्यसभा सांसद श्री राकेश सिन्हा से अलग-अलग मुलाकात किया। इस दौरान श्री कुमार अमित ने इन सभी सासदों को एक बी.जी.एच की दयनीय स्थिती से विस्तार पूर्वक अवगत कराया एवं इस अस्पताल की स्थिती में सुधार को लेकर केन्द्र सरकार के स्तर पर पहल करने की माँग की। इसको लेकर श्री अमित ने इन नेताओं को ज्ञापन भी सौंपा। राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश और राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश और श्री राकेश सिन्हा ने बी.जी.एच की दयनीय स्थिती को जानकर गहरी चिंता जताई एवं सरकार स्तर पर बी.जी.एच. को बचाने हेतु सकारात्मक पहल करने का आश्वासन भी दिया।

Related posts

केंद्रीय सरना समिति व अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की बैठक संपन्न, शांतिपूर्ण व भव्य तरीके से करमा महोत्सव मनाने का लिया निर्णय

admin

सुनील साहू 500 समर्थकों संग राजद में शामिल, पार्टी ने किया भव्य स्वागत

admin

बोकारो : वेदांता ईएसएल ने 77वीं स्वतंत्रता दिवस को प्रगति और सशक्तिकरण के साथ मनाया

admin

Leave a Comment