झारखण्ड पेटरवार बोकारो

बुंडू पंचायत में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

रिपोर्ट : पंकज सिन्हा

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत के पंचायत सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को पलाश, जे एस एल पी एस की ओर से संचालित भारती महिला संघ की ओर से लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर वोटिंग फॉर मीटिंग कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में भारती महिला संघ के तहत आने वाले स्वयं सहायता समूहों के सभी ग्राम संगठन और संकुल संगठन की महिलाओं ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रंगोली बनाकर और रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम के तहत संगठन की महिलाओं की ओर से पंचायत भवन से तख्ती पर लिखे स्लोगन के साथ एक रैली निकाली गई जो नगर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।
इस मौके पर बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति, बी डी ओ संतोष कुमार महतो, भारती महिला संघ के अध्यक्ष रेणुका देवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।

Related posts

बोकारो स्टील के विभिन्न पुरस्कार विजेताओं को किया गया सम्मानित

Nitesh Verma

जेसीआई एक्सपो 12 अक्टूबर से, इस बार लगेंगे 300 से अधिक स्टॉल: अरविंद राजगढ़िया

Nitesh Verma

नेशनल वुशु जजेस ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन कोर्स

Nitesh Verma

Leave a Comment