झारखण्ड राँची राजनीति

बुढ़मू- केरेडारी के सीमावर्ती इलाके हाइवा को किया आग के हवाले, मयंक सिंह ने ली घटना की जिम्मेवारी

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): बुढ़मू-केरेडारी के सीमावर्ती इलाके में हाइवा को गुरुवार की देर रात आग के हवाले कर दिया गया था। इस घटना की जिम्मेदारी अमन साहू गिरोह के मयंक सिंह ने ली है। इस दौरान प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मयंक सिंह ने कहा कि यह जो घटना हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूँ। इस घटना का कारण लालेश्वर महतो और उसके आदमी फिरोज बेहतर जानते हैं। इस बार खाली ट्रक में आग लगाया है। अगली बार सीधा खोपड़ी खोल देंगे। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दो बाइक से पहुँचे अपराधियों ने इसे अंजाम दिया था। इस घटना के बाद से इलाके में अवैध बालू का काम करने वाले लोगों में दहशत का माहौल है।

Related posts

धनबाद में नकली लॉटरी रैकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड शेख मशीरूल गिरफ्तार

admin

झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की दूसरी बैठक में व्यापारिक हितों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

admin

गुलाबचंद कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जयंती सह युवा महोत्सव का समापन समारोह आयोजित

admin

Leave a Comment