झारखण्ड बोकारो

बोकारो : इंटर परीक्षा केंद्र का डीसी-डीडीसी ने किया निरीक्षण

रिपोर्ट : नितेश वर्मा

बोकारो (ख़बर आजतक) :उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी, डीडीसी श्रीमती कीर्तीश्री ने गुरुवार को चास प्रखंड के इंटर परीक्षा केंद्र मध्य विद्यालय बांग्ला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संचालित झारखंड अद्यिविद्य परिषद (जैक) द्वारा आयोजित परीक्षा* का जायजा लिया। केंद्राधीक्षक से कितने छात्र परीक्षा दे रहें हैं,कितने अनुपस्थित हैं की जानकारी ली। परीक्षा केंद्र के विभिन्न कमरों में संचालित परीक्षा को देखा। परीक्षा नियंत्रण कक्ष/सीसीटीवी कंट्रोल रूम को देखा। केंद्राधीक्षक एवं वीक्षकों को जरूरी निर्देश दिया। कहा कि कदाचारमुक्त महौल में परीक्षा संपन्न कराएं। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री जगरनाथ लोहरा, जिला शिक्षा अधीक्षक मो. नुर आलम आदि उपस्थित थे।

Related posts

ग्रीष्म ऋतु से पहले जल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण, विधायक श्वेता सिंह ने दिए आवश्यक निर्देश

admin

झारखंड आंदोलनकारियों को सुदेश महतो ने दिया ‘विनोद बाबू सम्मान’

admin

स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री ने किया राज्यपाल को आमंत्रित

admin

Leave a Comment