बोकारो

बोकारो : कब्जे के चौथे दिन ही कांग्रेसियों से बीएसएल ने खाली कराया क़्वाटर…

रिपोर्ट : नितेश वर्मा

बोकारो : गत 1 फरवरी को बोकारो कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बोकारो इस्पात के अधिकारी के आवंटित क्वाटर पर कब्ज़ा जमाते हुए उसे कांग्रेस का ज़िला कार्यालय घोषित कर लिया था। साथ ही ताल ठोकते हुए उन्होंने कहा था कि अगर ऐसा करना गुनाह है तो पार्टी के बेहतरी के लिए आगे ऐसा करने से गुरेज नही करेंगे।

ज्यादा देर नही चली धौंस

क्वार्टर पर अवैध कब्जा को लेकर जहाँ वर्तमान ज़िलाध्यक्ष को किसी भी वरिष्ठ कांग्रेसियों का साथ नही मिला, वही बोकारो ऑफिसर्स एशोसीएशन ने इसे गम्भीरता से ले बोकारो इस्पात के आलाधिकारियों सहित ज़िले के उपायुक्त से मिल इस मामले में हस्तक्षेप की मांग भी की थी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष जब चौतरफा घिरने लगे तो उन्होंने स्वतः ही बोकारो इस्पात प्रबन्धन को कब्ज़ा किये गए आवास का चाभी नगर सेवा विभाग को सौप दिया।उंन्होने प्रेस रिलीज़ जारी करते हुए कहा है कि इस्पात प्रबन्धन से ज़िला कार्यालय के लिए अन्य क़वाटर जल्द आवंटित करने के आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है।

Related posts

सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2025-26 का भव्य आगाज़

admin

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी का गोड़ावाली मे भव्य स्वागत

admin

गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद के दिवंगत पिता के द्वादशा श्राद्ध क्रम में पत्नी कल्पना सोरेन संग पहुँचे हेमंत सोरेन

admin

Leave a Comment