झारखण्ड बोकारो शिक्षा

बोकारो की शाहनाज़ फरहीन ने UGC-NET पास कर बढ़ाया शहर का मान, मिली ₹21,000 प्रति माह की इंटर्नशिप

बोकारो (ख़बर आजतक) : बोकारो स्थित गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल केंपस की मेधावी छात्रा शाहनाज़ फरहीन ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए UGC-NET 2025 की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। इसके साथ ही उन्होंने NPTEL परीक्षा में भी सफलता अर्जित की है।

शाहनाज़ वर्तमान में MBA सत्र 2023-25 की छात्रा हैं और उन्होंने अब तक 9.0 CGPA अर्जित किया है। यह उनके समर्पण, मेहनत और उत्कृष्ट अकादमिक क्षमता का प्रमाण है। संस्थान निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरूहार ने छात्रा की सफलता पर खुशी जताते हुए बताया कि कॉलेज छात्रों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क IAS अकादमी भी चला रहा है।

शाहनाज़ ने अपनी इस सफलता का श्रेय संस्थान निदेशक, MBA विभाग के HOD और समस्त फैकल्टी सदस्यों को दिया है। उन्होंने कहा कि संस्थान से मिले मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने उनकी तैयारी को एक दिशा दी।

G.G.E.S. के सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान कर उन्हें हर क्षेत्र में सक्षम बनाना है, और शाहनाज़ की सफलता इसी का प्रमाण है। विधि एवं प्रशासनिक पदाधिकारी अधि. पल्लवी प्रसाद ने बताया कि शाहनाज़ को संस्थान द्वारा ₹21,000 प्रतिमाह की इंटर्नशिप दी जा रही है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम है।

संस्थान के अध्यक्ष तरसेम सिंह ने शाहनाज़ को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि यह सफलता न केवल संस्थान बल्कि पूरे बोकारो के लिए गर्व की बात है।

Related posts

बोकारो : छत के ऊपर काम कर रहां मजदूर 11 हजार वोल्ट तार की चपेट मे आया, हालत गंभीर

admin

सरला बिरला में प्रिंसिपल मीट वर्कशॉप का समापन

admin

कैलाश यादव के नेतृत्व में सीएनजी ऑटो चालक संघ व ई रिक्शा चालक संघ में मिला शिष्टमंडल

admin

Leave a Comment