खेल झारखण्ड बोकारो

बोकारो के कुशाग्र को IPL में दिल्‍ली कैपि‍टल्‍स ने ₹ 7.2 करोड़ में खरीदा

बोकारो (ख़बर आजतक): बोकारो के कुमार क्रशाग्र इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट में दम दिखाएंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने इस खिलाड़ी को 7.20 करोड़ में खरीदा है। ऑक्शन में इस फ्रेंचाइजी टीम ने कुमार कुशाग्र को बेस प्राइस से कहीं अधिक रकम देकर खरीदा है। इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था। इन पर पहली बोली चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाई।
इसके बाद गुजरात टाइटंस बोली में शामिल हो गया। बाद में दिल्ली कैपिटल व गुजरात टाइटंस के बीच आखिरी मुकाबला चला। गुजरात टाइटंस ने इन पर आखिरी बोली सात करोड़ रुपये लगाई, लेकिन अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने ही इस खिलाड़ी पर 7.20 करोड़ की बोली लगा कर अपनी टीम में शामिल किया।


अंडर 19 इंडिया टीम में बेहतर प्रदर्शन का मिला इनाम


जनवरी 2020 में अंडर 19 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें बोकारो के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। इसका इन्हें इनाम मिला है। 23 अक्टूबर 2004 को जन्मे कुमार कुशाग्र ने बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।
इनके पिता शशिकांत सहायक आयुक्त, वाणिज्य एवं माता पुष्पा देवी गृहिणी हैं। कुशाग्र दस साल की आयु से ही क्रिकेट खेलते हैं। बोकारो क्रिकेट कोचिंग एकेडमी की ओर से इन्होंने खेलना शुरू किया। स्थानीय ट्रेनिंग हॉस्टल में इन्होंने क्रिकेट का प्रशिक्षण हासिल किया। 2014-15 में इन्होंने बोकारो जिला अंडर 14 टीम की ओर से खेलना शुरू किया।

Related posts

बोकारो चैंबर आफ कोमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्यों ने सांसद व बीएसएल के प्रभारी निदेशक से की मुलाक़ात

admin

मंडा पूजा झारखंड की संस्कृति का अभिन्न धरोहर और पुरखों की विरासत है : डॉ. लंबोदर महतो

admin

DPS Bokaro alumni Aryan and Yash secure top rank in UPSC Examination-both prefer IPS

admin

Leave a Comment