झारखण्ड बोकारो

बोकारो के सेक्टर 4 सिटी सेंटर में खुला द जावेद हबीब सैलून

रिपोर्ट : नितेश वर्मा

बोकारो (ख़बर आजतक) : शुक्रवार को सेक्टर 4 सिटी सेंटर में द जावेद हबीब सैलून का शुभारम्भ हुआ. सेलून का उद्घाटन बोकारो पहुँचे खुद जावेद हबीब ने फीता काट व द्वीप प्रज्वालित कर किया।
मौक़े पर बोकारो विधायक बिरंची नारायण व धनबाद लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी ढुल्लु महतो मौजूद थे. उद्धघाटन के बाद जावेद हबीब ने 15 लोगों का खुद से बाल काटा। वो बेहद खुशमिजा दिखे। बच्चों को हमेशा अपनी ओर आकर्षित करते रहे। उद्घाटन समारोह में लक्ष्मण नायक, विनोद गुप्ता, अलोक वर्मा, आयुष कुमार सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे। पत्रकारों से बात करते हुए जावेद हबीब सैलून के एमडी जावेद हबीब ने कहा कि नहाने के ठीक पांच मिनट पहले बाल में सरसों का तेल लगायें। इसके बाद सैंपू से धोयें। इससे गंजे नहीं होंगे। बाल भी मजबूत रहेंगे।

रात में सोने के समय कभी भी सैंपू का इस्तेमाल नहीं करें।जावेद हबीब सैलून के हर ग्राहक शाहरुख व सलमान होते हैं। जिस तरह सुपर स्टार हीरो की कटिंग की जाती है, ठीक उसी तरह हर कस्टमर की भी कटिंग होती है। जावेद हबीब सैलून इंटरनेशनल ब्रांड है। 120 शहरों में 1000 सैलून चल रहे हैं। सिंगापुर, दुबई, बांग्लादेश व नेपाल में जावेद हबीब की ब्रांच है। संचालक डब्बू सिंह ने बताया कि द जावेद हबीब सैलून बड़े शहरों की तरह सभी सुविधाएं होंगी। ताकि बोकारो के लोगो के शौक को पूरी की जा सके

Related posts

रातू रोड कॉरिडोर के नीचे बनेंगे इंडोर स्पोर्ट्स सेंटर व पार्क: संजय सेठ

admin

श्रीराम सेना, क्नेक्टिंग होपस व माँ तारा वेलफेयर सोसाइटी ने संयुक्त रुप से किया रक्तदान शिविर का आयोजन

admin

महिला समिति द्वारा कंबल,साबुन तथा सैनिटरी पैड्स का वितरण

admin

Leave a Comment