अपराध झारखण्ड बोकारो

बोकारो : चास पुलिस की तत्परता से 3 वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी कर बाइक को अवैध कोयला व्यवसायियों को बेचता था

नितेश वर्मा, बोकारो

बोकारो (ख़बर आजतक) : चास पुलिस ने एक ऐसे वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है, जो बाइक चुरा कर अवैध कोयला व्यवसाय करने वाले को बेचा करता था. इसके साथ ही पुलिस ने गिरोह के मुख्य संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार करते इन आरोपियों के निशांदेही पर चोरी किये बाइक को भी बरामद किया है. इस बाबत जानकारी देते हुए चास एसडीपीओ पी के सिंह ने बताया कि पिंडराजोरा निवासी फगुनी महतो की बाइक 10 अक्टूबर को चोरी की गई थी, इस मामले मे चास थानेदार ने छापेमारी कर अमरेंद्र गोस्वामी,मनीष कुमार, पप्पू सिंह को गिरफ्तार किया, जिन आरोपियों के निशांदेही पर चोरी की गई बाइक को गांधीनगर से बरामद किया गया.

एसडीपीओ ने बताया की चोरी किये गये बाइक को आरोपियों ने अवैध कोयला ब्यवसायियों को बेंच दिया था. गिरफ्तार आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है. पुलिस अन्य अपराधियों के तलाश मे छापेमारी जारी रखी है।

Related posts

चैंबर ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को किया पत्राचार, कहा ‐ “सड़क का निर्माण हुए टोल टैक्स की वसूली क्यों”?

admin

एक्सआईएसएस की डॉ राजश्री वर्मा यूएस इंस्टीट्यूट में अर्थशास्त्र और सतत विकास के अध्ययन के लिये गई अमेरिका

admin

दीनबंधु लेन में राँची नगर निगम द्वारा निर्माणाधिन सार्वजनिक शौचालय को अन्यत्र स्थानांतरित करते हेतू चैंबर ने नगर प्रशासक को किया पत्राचार

admin

Leave a Comment