बोकारो

बोकारो : चिन्मय विद्यालय के सक्षम कुमार सीबीएसई राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयनित…

डिजिटल डेस्क

बोकारो (ख़बर आजतक) : चिन्मय विद्यालय के कक्षा नवमी के छात्र सक्षम कुमार सी बी एस ई राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयनित होकर विद्यालय सहित बोकारो जिला एवम झारखंड के नाम रोशन किया है। लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल, गुरुग्राम, हरियाणा में 7 से 9 फरवरी 2023 तक आयोजित सी बी एस ई राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयनित सक्षम अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

ज्ञात हो कि इससे पूर्व सी बी एस ई क्षेत्रीय विज्ञान प्रदर्शनी 2 एवम 3 दिसम्बर 2022 को जवाहर विद्या मंदिर, रांची में आयोजित किया गया था। इसमें सक्षम कुमार ने अपने रचनात्मक कौशल, कुशल बुद्धि का परिचय देते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। इसमें 34 विद्यालयों के 104 बच्चों ने 54 प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी सात बिभिन्न कैटेगरी में की थी। जिसका विषय था टेक्नोलॉजी एंड टॉयज़।

इसी प्रदर्शनी में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर चिन्मय विद्यालय के कक्षा नवमी के छात्र सक्षम का चयन वरीय वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर किया गया। सक्षम के चयन पर चिन्मय मिशन बोकारो की आवासीय आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती, विद्यालय अध्यक्ष बिश्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी एवम प्राचार्य सूरज शर्मा ने सक्षम कुमार एवम उनके गाइड टीचर देवज्योति बराल को ढेरों शुभकामनाएं दी एवम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ समाज एवम देश के विकास के लिए टेक्नोलॉजी के साथ नये नए अविष्कार करने की बात कही। इस अवसर पर नर्मेन्द्र कुमार, बृज मोहन लाल दास एवम गोपाल चंद्र मुंशी उपस्थित थे।

Related posts

डीएवी-6 में डीएवी स्पोर्ट्स क्रिकेट व बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

admin

झारखण्ड के इस शहर में बर्ड फ्लू की पुष्टि, उपायुक्त ने किया आरआरटी का गठन..

admin

Through the worship of meditation, the basic philosophy of the physical mind is achieved: Swami Pradeep Ji

admin

Leave a Comment