बोकारो

बोकारो : फोरम ने किया सामाजिक कार्यकर्ता योगो पुर्ती को सम्मानित

डिजिटल डेस्क

बोकारो (खबर आजतक) : संयुक्त अनुसूचित जाति एवं जनजाति फोरम (साजफ) अपने तमाम सहयोगी संगठनों के साथ मिलकर सामाजिक कार्यकर्ता योगो पुर्ती को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए शनिवार को उनके आवास पर जाकर बुके देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी सदस्यों व पदाधिकारियों ने मिठाई खिलाकर मकर सक्रंति की बधाईयां भी दी। इस दौरान साजफ के केंद्रीय अध्यक्ष रामाकांत पासवान ने कहा कि श्री पुर्ती समाज हित में कई बेहतरीन कार्य कर अपनी बड़ी पहचान बनाई है। वे कई एक मंचों पर सम्मानित भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि योगो ने गरीब आदिवासी, दलित व पिछड़े वर्ग के बच्चों के बीच शिक्षा का अलख जगाने के साथ ही सतनपुर-बांधगोड़ा पहाड़ में हरियाली लाकर पर्यावरण के क्षेत्र में भी बेहतरीन कार्य किया है। खेल, भाषा, संस्कृति, युवाओं व महिलाओं के बीच निःशुल्क व्यवसायिक प्रशिक्षण तथा नशे के खिलाफ जागरूकता सहित कई उल्लेखनीय कार्य किया है। मौके पर साजफ धीरेंद्र पासवान, सुभाष बाउरी, ललन आनंदकर, राकेश कुमार, दिलीप कुमार, सरोज कुमार, रेंगो बिरुवा, प्रेम नाथ पासवान, हलधर बाउरी, किशन बाउरी, हेमलाल बाउरी, अरुण कुमार पासवान, सुरेश राम, शशी प्रसाद, संजय पासवान, झरीलाल पात्रा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

बोकारो : दादा का जो भी संकल्प सपना बोकारो का धरती पर उतारूंगा: बिरंची नारायण….

admin

कसमार : ग्रामीण युवाओं भी खेल में बना सकता है करियर : बिनोद कुमार महतो

admin

हरित भारत अभियान को सशक्त बना रहा डीपीएस बोकारो

admin

Leave a Comment