अपराध झारखण्ड बोकारो

बोकारो : बालिडीह में मिसो के डिलीवरी वाले से हथियार के बल पर लूट

बोकारो (ख़बर आजतक) : बालिडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत हथियार के बल पर अपराधियों ने दिनदहाड़े मिसो के डिलीवरी बॉय से हजारों रूपये के सामान की लू’ट की घटना को अंजाम दिया है. घटना बालीडीह स्थित कुर्मिडीह के नेपाली पाडा की है. मिली जानकारी के मुताबिक सोनू कुमार (पीड़ित) होम डिलीवरी करने निकला था, जैसे ही वह कुर्मीडीह स्थित स्वामी सहजानंद स्कूल के समीप नेपाली टोला पहुंचा उसी वक्त बन्दुक दिखाकर तीन अपराधियों ने उससे सामान एवं नगद राशि लूटकर फरार हो गए।


पीड़ित डिलीवरी बॉय ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शांति नगर स्थित नेपाली पाड़ा जंगल में सर्च अभियान चलाना शुरू किया। इस दौरान शांतिनगर मुहल्ले के दर्जनो घरों की तलाशी ली गई खबर लिखें जाने तक अपराधियों की धर पकड़ जारी है.

Related posts

स्वर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना को बंद करने के खिलाफ सुनवाई के बाद कोर्ट ने विभिन्न विभागों से माँगा जवाब

admin

जेईई मेन – 1 में फिर चमके डीपीएस बोकारो के प्रतिभावान सितारे

admin

प्रहरी मेला : भावी पीढी के बेहतर भविष्य को जरूरी है वन-पर्यावरण का संरक्षण : लक्ष्मण

admin

Leave a Comment