SAIL BOKARO झारखण्ड बोकारो

बोकारो में इंटर स्टील प्लांट्स फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन

बोकारो (ख़बर आजतक): मंगलवार को सत्र 2023-24 के लिए मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में पांच दिवसीय इंटर स्टील प्लांट्स फुटबॉल चैंपियनशिप मैच का शुभारम्भ  हुआ. उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में अधिशासी निदेशक (माइंस) श्री जॉयदीप दासगुप्ता के साथ श्री मोहनलाल ऑब्जर्वर, स्टील प्लांट्स स्पोर्ट्स बोर्ड (एसपीएसबी), एन ए सैफी, महा प्रबंधक (एल एंड ए), श्री ए के अविनाश, महा प्रबंधक (नगर प्रशासन), श्री अनुपम शी, उप महा प्रबंधक (एफ एंड ए/जेजीओएम), श्री सुभाष रजक, सहायक महा प्रबंधक(स्पोर्ट्स एंड सीए) तथा टाउनशिप के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.

Join WhatsApp Channel 👇👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029Va9WVlRGJP8Fa6dHJ31S

पांच दिनों तक चलने वाले  इंटर स्टील प्लांट्स फुटबॉल चैंपियनशिप मैच में कुल 08 टीमों ने हिस्सा लिया है. लीग मैच और नॉक आउट के आधार पर खेलने वाली टीमों का फाइनल फुटबॉल मैच दिनाँक 10 फरवरी को खेला जायेगा. आज खेले गए लीग मैच में आई एस पी बर्नपुर , राउरकेला स्टील प्लांट , टाटा स्टील  तथा दुर्गापुर स्टील प्लांट की टीम विजयी रही.

Related posts

अंबा प्रसाद में विधानसभा में ठेका प्रथा में चल रही व्यावसायिक शिक्षा को खत्म कर नियमित करने का रखा मामला

admin

गौरव अग्रवाल ने किया नए भारतीय आर्थिक परिषद के अध्यक्ष प्रो तपन शांडिल्य को सम्मानित

admin

बिना इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के उद्योग और देश का विकास संभव नहीं: वी.मुरलीधरन

admin

Leave a Comment