झारखण्ड बोकारो

बोकारो में एंटी क्राइम चेकिंग: पत्थर कट्टा चौक पर चला विशेष वाहन जांच अभियान

बोकारो (ख़बर आजतक) : बोकारो में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। इसी क्रम में सेक्टर 5 के पत्थर कट्टा चौक (पुस्तकालय मैदान के समीप) पर विशेष एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने किया। इस दौरान सेक्टर-4 थाना प्रभारी संजय कुमार और सेक्टर-6 थाना प्रभारी संगीता कुमारी सहित पुलिस बल के जवान मौके पर मौजूद रहे।


जांच अभियान के दौरान पुलिस ने खास तौर पर संदिग्ध बाइक सवारों और ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों पर कार्रवाई की। सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। जिन वाहनों में काली फिल्म लगी पाई गई, उन्हें मौके पर ही हटवाया गया और चालान की कार्रवाई की गई।


उन्होंने कहा कि यह अभियान शहर में अपराध पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे.

Related posts

माता ‐ पिता अपने बच्चों को हमेशा खेल के प्रति करें प्रोत्साहित: आदित्य विक्रम जयसवाल

admin

Youngsters shine in Karate Belt Grading exemplifying Martial Arts Excellence

admin

बच्चों का बचपन बचाए रखने में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण : अनुराधा

admin

Leave a Comment