झारखण्ड बोकारो

बोकारो में खनन विभाग का सघन जांच अभियान, दो ट्रैक्टर जब्त

बोकारो (ख़बर आजतक) : उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर जिले में अवैध खनन के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया। खनन विभाग ने आज चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के राजबेड़ा के पास अवैध रूप से बालू का उत्खनन कर ले जा रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। वाहन को चंद्रपुरा थाना को सुपुर्द कर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

इसी क्रम में बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो बाजार के पास स्टोन चिप्स के अवैध परिवहन में संलिप्त एक अन्य ट्रैक्टर को पकड़ा गया और उसे बेरमो थाना को सौंपा गया।

इस कार्रवाई में खान निरीक्षक सीताराम टुडू और पुलिस बल की सक्रिय भागीदारी रही।
प्रशासन ने दोहराया कि अवैध खनन पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

डॉ आशा लकड़ा के पिता हरिचरण भगत का हृदयाघात से निधन

admin

नए लुक में नज़र आएगा सेक्टर-3 सामुदायिक भवन, स्विमिंग पुल जैसी बेहतरीन सुविधा की होगी शुरुआत

admin

राज्यसभा के संसदीय सचेतक बनाए गए खीरू

admin

Leave a Comment