झारखण्ड बोकारो शिक्षा

बोकारो में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ झारखंड अभिभावक संघ की आवाज़

बोकारो (ख़बर आजतक) : झारखंड अभिभावक संघ लगातार अभिभावकों की समस्याओं को लेकर जिला उपायुक्त के समक्ष आवाज़ उठा रहा है। संघ का आरोप है कि बोकारो के निजी स्कूल सरकार के आदेशों की खुलेआम अवहेलना कर रहे हैं।

अभिभावकों पर विभिन्न प्रकार के शुल्कों का अनावश्यक दबाव डाला जा रहा है। हर वर्ष फीस में मनमानी बढ़ोतरी, विशेष स्थानों से किताबें खरीदने की बाध्यता और अन्य अतिरिक्त शुल्क जैसे री-एडमिशन फीस, डेवेलपमेंट चार्ज और एनुअल चार्ज, अभिभावकों के लिए आर्थिक बोझ बन चुके हैं।

संघ की माँग है कि किताबें आम बाजार में उपलब्ध हों, हर साल की फीस वृद्धि पर रोक लगे और शिक्षा अधिनियम 2017 को जिले में सख्ती से लागू किया जाए ताकि निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम लग सके।

झारखंड अभिभावक संघ, बोकारो जिला की ओर से जिलाध्यक्ष महेन्द्र राय ने जिला उपायुक्त महोदय का इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया है।

Related posts

एनईपी 2020 की कार्यशाला में जुटी अभिभावकों के भारी भीड़

admin

कुमार राजा ने निकाली आशीर्वाद यात्रा, बोले – विभिन्न वार्डो के नागरिकों से मिलकर काँग्रेस के प्रति आशीर्वाद व समर्थन प्राप्त करना इसका यात्रा का उद्देश्य

admin

बोकारो : 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति का शव पेड़ के नीचे मिला, जाँच में जुटी पुलिस

admin

Leave a Comment