झारखण्ड बोकारो

बोकारो : विश्व किडनी दिवस पर आरएनबी हॉस्पिटल एन्ड पाल आई रिसर्च सेंटर द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन

बोकारो (ख़बर आजतक) : : विश्व किडनी दिवस के अवसर पर गुरुवार सुबह आर.एन.बी. अस्पताल एवं पाल आई रिसर्च सेंटर के निदेशक और बोकारो के सतनपुर ग्राम निवासी प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मुखतेश्वर रजक के संयुक्त तत्वावधान में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ सुबह 6 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा स्थल सेक्टर-5 से शुरू होकर गांधी चौक सेक्टर-4 स्थित प्रतिमा स्थल तक संपन्न हुई।


मैराथन में करीब 100 लोगों ने भाग लिया और सभी प्रतिभागियों ने सफेद टी-शर्ट पहनकर विश्व किडनी दिवस का संदेश दिया। इस दौरान लोगों को किडनी से संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।


डॉ. मुखतेश्वर रजक ने बताया कि इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग करना है। उन्होंने कहा कि किडनी से संबंधित समस्या होने पर तुरंत नेफ्रोलॉजिस्ट से परामर्श लेना चाहिए। इस अवसर पर आर.एन.बी. अस्पताल की ओर से किडनी क्रिएटिनिन, ब्लड प्रेशर और शुगर की मुफ्त जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें करीब 150 लोगों की जांच कर दवा दी गई। कार्यक्रम में चतुरानंद पाठक, रूपेश मिश्रा, विकास, संजीव, जयंत और राजेश मौजूद थे।

Related posts

बिजली चोरी पर सख्ती: झारखंड में 9 माह में 23,494 मामलों का खुलासा

admin

पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने विभिन्न मुद्दों को लेकर कोल इंडिया अध्यक्ष से की मुलाक़ात

admin

आईसीएआई धनबाद द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में चारपाई चैंपियंस विजेता

admin

Leave a Comment