SAIL BOKARO झारखण्ड बोकारो

बोकारो स्टील प्लांट के SMS–1 में हादसा, दो कर्मी झुलसे – इंडस्ट्रियल सेफ्टी पर उठे सवाल

बोकारो (ख़बर आजतक) : बोकारो स्टील प्लांट में एक बार फिर हादसे की खबर सामने आई है। स्टील मेल्टिंग शॉप–1 (SMS–1) में मंगलवार दोपहर करीब 3:45 बजे हुए इलेक्ट्रिकल फ्लैश से दो कर्मी झुलस गए। दोनों को तत्काल बोकारो जनरल हॉस्पिटल (BGH) में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, हादसा SMS–1 के एरिया रिपेयर शॉप में हुआ, जहाँ मरम्मत कार्य चल रहा था। अचानक बिजली के संपर्क में आने से तेज फ्लैश हुआ, जिसकी चपेट में बीएसएल कर्मी देवब्रत यादव (36) और एक ठेका मजदूर आ गए। दोनों के हाथ और चेहरे पर गंभीर जख्म आए हैं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के समय सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

इस घटना के बाद एक बार फिर बीएसएल में इंडस्ट्रियल सेफ्टी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल प्रबंधन की ओर से जांच समिति गठित कर दी गई है।

Related posts

प्राणेश सौलोमन की अध्यक्षता में बैठक संपन्न, विभिन्न समस्याओं के त्वरित निष्पादन का मिला आश्वासन

admin

SGTBIMIT में जॉब फेयर का शानदार आयोजन, 600 से अधिक छात्रों को मिली नौकरी

admin

हुसैनाबाद विधायक ने दी पाँच और सड़कों की सौगात

admin

Leave a Comment