Uncategorized

भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को समर्पित जतरा रवाना, 10 हजार कलाकारों ने लिया हिस्सा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: भगवान बिरसा मुंडा की अमर विरासत और झारखण्ड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति को समर्पित भगवान बिरसा मुंडा जतरा को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क (बिरसा मुंडा कारागृह), जेल मोड़ से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जतरा जेल मोड़ से करम टोली चौक, एसएसपी आवास होते हुए मोरहाबादी पहुंची।

इसमें राज्य के सभी जिलों से करीब 10 हजार कलाकार शामिल हुए। संथाल, मुंडा, हो, उरांव, खड़िया और खरवार समेत विभिन्न जनजातियों के कलाकार पारंपरिक वेशभूषा, आभूषण और वाद्ययंत्रों के साथ शामिल हुए। छह आकर्षक झांकियों में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और आदिवासी संस्कृति को प्रदर्शित किया गया। मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *