BREAKING NEWS
जेपीएससी-जेएसएससी विवाद पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, अभ्यर्थियों को न्याय का भरोसानिमरा पहुंच स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलिनेमरा में शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण, 105 करोड़ की योजनाओं की सौगातजेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर भाजपा का हमला, छात्रों की मांगें मानने की उठाई मांगहाईकोर्ट से अपर बाजार के दुकानदारों को राहत, नगर निगम की कार्रवाई पर रोकवाईबीएन विश्वविद्यालय में व्यास पूजा उत्सव, भारतीय ज्ञान परंपरा पर हुआ मंथनजेपीएससी-जेएसएससी विवाद पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, अभ्यर्थियों को न्याय का भरोसानिमरा पहुंच स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलिनेमरा में शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण, 105 करोड़ की योजनाओं की सौगातजेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर भाजपा का हमला, छात्रों की मांगें मानने की उठाई मांगहाईकोर्ट से अपर बाजार के दुकानदारों को राहत, नगर निगम की कार्रवाई पर रोकवाईबीएन विश्वविद्यालय में व्यास पूजा उत्सव, भारतीय ज्ञान परंपरा पर हुआ मंथन
Uncategorized

भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. छोगा लाल सिंह को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, जनप्रतिनिधियों ने व्यक्त की भावभीनी श्रद्धांजलि

August 4, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read


रंजन वर्मा | कसमार (बोकारो)
कसमार प्रखंड अंतर्गत सोनपुरा निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी स्वर्गीय छोगा लाल सिंह के असामयिक निधन पर मंगलवार को उनके पैतृक आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। परिजनों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं भाजपा नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर पुष्प अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।


इस अवसर पर गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, कसमार प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी, विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद शेरे आलम, जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज, जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो, भाजपा नेता लक्ष्मण कुमार नायक, सोनपुरा के मुखिया चंद्रशेखर हेंब्रम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने कहा कि स्व. छोगा लाल सिंह एक सरल, सौम्य एवं जनसेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्व थे। उन्होंने समाज और संगठन के लिए जो योगदान दिया, उसे हमेशा याद रखा जाएगा। उनका निधन पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।


प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी ने कहा कि स्व. छोगा लाल सिंह समाज के ऐसे अभिभावक थे, जिन्होंने हमेशा लोगों को साथ लेकर चलने का कार्य किया। उनका निधन क्षेत्र के लिए अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें।
विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद शेरे आलम ने कहा कि स्व. छोगा लाल सिंह सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे के प्रतीक थे। वे हर वर्ग के लोगों के सुख-दुःख में सहभागी रहते थे। उनका निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज ने कहा कि स्व. छोगा लाल सिंह का जीवन समाजसेवा, सादगी और मानवीय मूल्यों का उत्कृष्ट उदाहरण था। उनका स्नेह और मार्गदर्शन हमेशा याद किया जाएगा।
जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो ने कहा कि स्व. छोगा लाल सिंह ने अपने व्यवहार और कार्यों से समाज में अलग पहचान बनाई थी। उनका जाना पूरे क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है। उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
भाजपा नेता लक्ष्मण कुमार नायक ने कहा कि स्व. छोगा लाल सिंह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता होने के साथ-साथ समाज के हर वर्ग के हितैषी थे। उनका निधन भाजपा परिवार एवं क्षेत्र के लिए अत्यंत दुखद है।
सोनपुरा के मुखिया चंद्रशेखर हेंब्रम ने कहा कि स्व. छोगा लाल सिंह गांव के सम्मानित एवं लोकप्रिय व्यक्तित्व थे। उन्होंने सदैव सामाजिक एकता और विकास की भावना को मजबूत किया। उनका निधन पूरे गांव और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
श्रद्धांजलि सभा के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा ईश्वर से शोक-संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

← गोमिया के विस्थापितों और स्थानीय ग्रामीणों के हक और अधिकार को लेकर बैठक संपन्न झारखंड आंदोलनकारियों को मिले उनका सम्मान और अधिकार, लंबित प्रमाण-पत्र जल्द जारी करे सरकार : संजय कुमार महतो →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।