झारखण्ड राँची राजनीति

भाजपा ने 23 जिलों के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की सूची जारी की


रांची (ख़बर आजतक) : भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के 23 सांगठनिक जिलों के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। प्रदेश चुनाव अधिकारी, महामंत्री एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने शुक्रवार को इसकी अधिकृत सूची जारी की। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के बाद संगठन पर्व के तहत प्राथमिक, सक्रिय सदस्यता के पश्चात मंडल व जिला स्तर पर निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की जा रही है।


डॉ वर्मा के अनुसार 23 जिलों में निर्वाचन संपन्न हो चुका है, जबकि शेष जिलों में प्रक्रिया जारी है। घोषित सूची में 3 महिला जिलाध्यक्ष शामिल हैं, जिससे महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया है। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों में 4 अनुसूचित जनजाति एवं 1 अनुसूचित जाति वर्ग से हैं, जबकि 8 जिलाध्यक्ष पुनः निर्वाचित हुए हैं। प्रदेश नेतृत्व ने सभी नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएं दी हैं।

Related posts

राज्यपाल साहेबगंज जिला के बरहेट स्थित पंचकठिया में वीर शहीद सिद्धो कान्हो की स्मृति में निर्मित क्रान्ति स्थल पर जाकर हूल क्रान्ति के अमर महानायकों को अर्पित की श्रद्धांजलि

admin

महुआ माजी रांची सीट से उम्मीदवार, कल करेंगी नामांकन

admin

राजद नेता गौतम सागर राणा ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव को मिठाई खिलाकर दी बधाई

admin

Leave a Comment