झारखण्ड राँची राजनीति

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाई राजमाता विजय राजे सिंधिया की जयंती

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को राजमाता विजय राजे सिंधिया की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसका विषय महिला सशक्तिकरण था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजुर ने की। इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपस्थित राज्यसभा सांसद सह प्रदेश महामंत्री आदित्य प्रसाद साहू ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर संगोष्ठी में महिला सशक्तिकरण के बारे में कहा कि राजमाता एक महिलाओं के लिए उदाहरण ही नहीं प्रेरणा थी जो राजघराने की होते हुए भी जमीनी स्तर से जुड़कर कार्य करती रही।

इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने कहा कि महिला तो एक देवी का रुप है जिसकी पहचान लक्ष्मी, दुर्गा, सरस्वती के रुप में होती है। आज महिलाएँ प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में जल, थल, वायु सभी जगह पर विराजमान है।

इस संगोष्ठी में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री आरती सिंह ने कहा कि राजमाता सिंधिया से हमें सीखने की आवश्यकता है कि अपने आराम की जिंदगी छोड़कर देश के लिए कुछ करना चाहती थी वह पूरे देश को भारत माता के रुप में देखी थी।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष गंगोत्री कुजूर ने संगोष्ठी में कहा कि राजमाता की तरह विचारों को अपनाकर देशहित में कार्य करना हमे उनसे सीखना चाहिए।

इस जयंती समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष रेणुका मुर्मू, महामंत्री मंजूलता दूबे, डॉ सीमा सिंह, मीडिया प्रभारी नीलम चौधरी, सोनी हेंब्रम, सोशल मीडिया प्रभारी रंजीत सिंह, कोषाध्यक्ष राम सिन्हा, प्रवक्ता सुचिता सिंह, कार्यालय मंत्री बबीता वर्मा, रेखा महतो, कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिन्हा, राजश्री जयंती, पूनम आनंद, कुमुद झा, पूनम, छाया तथा जिला के जिलाध्यक्ष, महामंत्री उपस्थित थे।

Related posts

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में भारतीय भाषा उत्सव का भव्य आयोजन

admin

गोमिया रेल ओवरब्रिज का मुआवजा भुगतान लंबित रहना दुर्भाग्यपूर्ण – विस्थापित संघर्ष समिति

admin

BSL NEWS : बीएसएल से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की विदाई

admin

Leave a Comment