झारखण्ड राँची राजनीति

भाजपा विधायक नवीन जायसवाल बने मुख्य सचेतक, बोले- झारखंड विधानसभा में जनता की आवाज बनकर करूंगा कार्य

नितीश मिश्र, राँची
राँची (खबर आजतक) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड विधानसभा के लिए मुख्य सचेतक और सचेतकों की घोषणा की। हटिया से विधायक नवीन जायसवाल को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है, जबकि धनबाद विधायक राज सिन्हा और बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो को सचेतक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस घोषणा के बाद झारखंड भाजपा में खुशी की लहर है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने नवीन जायसवाल को बधाई दी है। इनमें प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, डॉ. प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, राकेश प्रसाद और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी शामिल हैं।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक सम्मान समारोह में नवीन जायसवाल को संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष पवन साहू एवं अमर बाउरी ने पार्टी का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

जनता की आवाज बनकर कार्य करने का संकल्प

मुख्य सचेतक बनने के बाद नवीन जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पद नहीं, एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

उन्होंने कहा, “मैं न केवल मानसून सत्र बल्कि झारखंड विधानसभा के हर सत्र में जनता की आवाज बनकर युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों, दलितों, शोषितों, वंचितों और राज्य के हर नागरिक की बात को मजबूती से उठाऊंगा।”

कौन हैं नवीन जायसवाल?

नवीन जायसवाल हटिया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं और इस सीट से सबसे अधिक बार विजयी होने वाले नेता हैं। वर्ष 2014 में उन्होंने झारखंड विकास मोर्चा से चुनाव जीतकर विधानसभा में प्रवेश किया। बाद में भाजपा में शामिल होकर 2019 और 2024 में पार्टी के टिकट पर लगातार दो बार जीत दर्ज की, और हटिया सीट से विजय की हैट्रिक लगाई।

Related posts

गोमिया में मुहर्रम का पर्व धूमधाम से संपन्न, पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने किया प्रतिभागियों को सम्मानित

admin

बोकारो : रोटरी क्लब ऑफ बोकारो ने पत्रकारों व डॉक्टरों को उनके बहुमूल्य योगदान के लिए किया सम्मानित

admin

मानसून सत्र: विधायक अनन्त ओझा ने विधानसभा में उठाया बांग्लादेशी घुसपैठ का मामला, कहा – “काँग्रेस – झामुमो की सरकार बंग्लादेशी घुसपैठियों के प्रति दिखा रही हैं अगाध प्रेम”

admin

Leave a Comment