झारखण्ड पलामू राजनीति

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही युद्ध पर लगा विराम, पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी ने दी प्रतिक्रिया

पलामू (ख़बर आजतक): भारत और पाकिस्तान चल रही तकरार अब थम चुकी है सीजफायर लागू होने के बाद दोनों देशों ने युद्ध पर विराम लगा दी है। इसी कड़ी में झारखण्ड उसरकार के पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी ने कहा 1947 के पहले ब्रिटिश साम्राज्य ने भारत को हमेशा उपनिवेश बनाने रखने के लिए पूर्व एवं पश्चिम में भारत को ही काटकर एक नया देश बना दिया जो हमारे राज्य पंजाब सिंध ओर बंगाल जो देश के रूप में है, ये हमारे प्रतिस्पर्धी राष्ट्रों के हांथों का खिलौना बने रहे। हमने देखा कि किस तरह पाकिस्तान, चीन और टर्की के हांथ का खिलौना बना रहा। बांग्लादेश अमेरिका एवं चीन के हांथ का खिलौना बनने लगा है। अतः जुलाई 1947 में पारित भारतीय स्वतंत्रता कानून जो दो राष्ट्रों का बना था ,उसे समाप्त करके ही भारत अपने मूल स्वरूप मे आ जायगा और सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा और नहीं तो ये हमारे देश से टूटा हुआ भाग पाकिस्तान और बांग्लादेश भारत के ही लोगों के खून बहाते रहेंगे और समस्याओं का कारण बनते रहेंगे।

Related posts

अंतरिक्ष मिशनों पर कंप्यूटर आधारित तकनीक क्रांतिकारी : डॉ. राधाकांत पाधी

admin

कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दूबे ने किया सीएमपीडीआई का दौरा

admin

DPS Bokaro emerges triumphant in Regional Mathematical Olympiad : Five students qualify for INMO

admin

Leave a Comment