झारखण्ड राँची राजनीति

“भारत की शान है तिरंगा” अभियान के तहत सभी अपने – अपने घरों में 15 अगस्त को अवश्य लगाएँ तिरंगा: संजय कुमार जायसवाल

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत झारखंड की समस्त जनता से अपील करते हुए कहा कि 15 अगस्त को अपने अपने घरो में अपने प्रतिष्ठानों में अपने ऑफिस पर राष्ट्रीय तिरंगा अवश्य फहराएँ l

इस दौरान संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुक्रवार को राँची से हर घर तिरंगा अभियान के तहत सैकड़ों युवा साथी के साथ मोटरसाइकिल जुलूस के रुप में तिरंगा झंडा लेकर विभिन्न मोहल्लों में जागरूकता अभियान चलाया जाए तथा लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने अपने घरो में आस-पड़ोस, मोहल्ले-टोले में जाकर हर घर तिरंगा अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़े और लोगों को तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करें तिरंगा हमारी आन-बान और शान है। इस अभियान से लोगों में राष्ट्रीयता की भावना और प्रगाढ़ होगी। हमें आजादी की लड़ाई लड़ने का मौका तो मिला नहीं लेकिन देश के लिए कुछ करने का अवसर अवश्य मिला है। अपने-अपने घरों पर झंडा अवश्य फहराएँ। यह उन शहीदों महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी जिन्होंने तिरंगे के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि इस अभियान के तहत बस्तियों में एवं विभिन्न मुहले में जाकर जरुरतमंदों के बीच तिरंगा झंडा का वितरण किया जाएगा साथ मे जागरूकता भी फैलाया जाएगा। 15 अगस्त को सभी अपने-अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराएं।

इस दौरान राजकुमार जयसवाल, शुभम जायसवाल, तरुण जायसवाल, अविनाश राय, संजीव कुमार जयसवाल, सुजीत कुमार जायसवाल, समीर कुमार जयसवाल, सागर वर्मा, अंकित सिंह, रोहित चौधरी, अभिनव यादव, राहुल वर्मा, आशीष मिश्रा, अभी सिंह, अभिमन्यु सिंह, अमन दयाल सिंह, शुभम प्रकाश सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

कुमारधुबी रेलवे ओवरब्रिज का पुर्व विधायक ने ग्रामीणों के साथ किया उद्घाटन

Nitesh Verma

हाड़ी समाज ने कांग्रेस प्रत्यासी अनुपमा सिंह के पक्ष में आयोजित किया भव्य स्वागत एवं समर्थन समारोह

Nitesh Verma

आसनसोल रेल मंडल के राजभाषा विभाग के तत्वावधान में ‘हिंदी कुंजीयन प्रशिक्षण कार्यशाला’ संपन्न

Nitesh Verma

Leave a Comment