झारखण्ड राँची

भीषण ठंड के कारण रांची जिले के स्कूलों में 5 व 6 जनवरी को बंद रखने का आदेश

नितीश मिश्रा


राँची : भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के अनुसार झारखंड में भारी ठंड और शीतलहर की चेतावनी दी गई है। रांची जिला येलो जोन में चिन्हित किया गया है। इसे देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत रांची जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा KG से 12वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियां 5 जनवरी 2026 से 6 जनवरी 2026 तक स्थगित कर दी गई हैं।
विद्यालय प्रबंधन को आदेश के अनुपालन का निर्देश दिया गया है। इस अवधि में यदि किसी विद्यालय में परीक्षा निर्धारित है, तो परीक्षा संचालन का निर्णय विद्यालय अपने विवेक से ले सकेंगे। वहीं 10वीं और 12वीं की कक्षाओं के संचालन का निर्णय भी विद्यालय प्रबंधन पर छोड़ा गया है। उल्लेखनीय है कि सरकारी विद्यालय पहले से ही शीतकालीन अवकाश के कारण 5 जनवरी तक बंद हैं। 6 जनवरी को शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर eVV पर उपस्थिति दर्ज करेंगे।

Related posts

आरयू के तीन दिवसीय युवा महोत्सव “कल्पतरू” का हुआ शुभारंभ

admin

तुष्टिकरण के नाम पर धुर्वीकरण नहीं होता तो डुमरी उपचुनाव के नतीजे हमारे पक्ष में होते : सुदेश महतो

admin

विश्व आदिवासी दिवस पर राजद कार्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम 10 को

admin

Leave a Comment