झारखण्ड राँची राजनीति

भ्रष्ट हेमन्त सरकार ने परिवार के लिए झारखंड को लूटा: दीपक प्रकाश

महगामा के सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता अशोक सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा के प्रदेश कार्यालय में महगामा के प्रसिद्ध सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता अशोक सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जानता पार्टी का दामन थाम लिया। इस सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। भाई भतीजे व परिवार के लिए सरकार चलायी जा रही है। परिवार के द्वारा खनिज संपदा की लूट मची है। ग़रीबों को घर बनाने के लिए बालू नहीं मिल रहा है। हेमन्त सरकार ने दलालों के साथ मिलकर शराब घोटाला किया है। झारखंड में बेरोजगारी दर पूरे देश में सबसे ज्यादा 14.73 प्रतिशत है जबकि भारत में 7.23 फ़ीसदी है। केंद्र सरकार ने आवास योजना के अंतर्गत झारखंड़ के लिए 3.87 लाख घर की स्वीकृति दी थी लेकिन झारखण्ड में लक्ष्य पूरा नहीं हुआ, मात्र 43,400 ही घर बन पाया है। नल से जल योजना के तहत पूरे देश मे 57.7 प्रतिशत घरों तक नल से जल पहुँचा है, वहीं झारखंड़ में मात्र 27% घरों तक ही पहुंच पाया है। जबकि देश मे प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 97 हज़ार है, वहीं झारखंड में प्रति व्यक्ति आय मात्र ₹85 हज़ार है।

साथ ही दीपक प्रकाश ने कहा कि अशोक सिंह के आने से पार्टी मजबूत होगी। उन्होने कहा कि संथाल क्षेत्र में पार्टी का विस्तार तेज़ी से होगा। 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। भारत को दुनिया का सर्वेश्रेष्ठ देश बनाना है। आज दुनिया भारत की ओर देख रही है।

वहीं सदस्यता ग्रहण करने के बाद अशोक सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कुशल नेतृत्व में चल रही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। इस सदस्यता पर मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के सांगठनिक कार्यों ने प्रभावित किया है। पार्टी को आगे बढ़ाने में मैं अपनी पूरी शक्ति लगा दूँगा। नरेन्द्र मोदी को देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की खातिर पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे वे तन मन धन से पूरा करेंगे।

इससे पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यालय के सभागार में महगामा के प्रशिद्ध समाजसेवी अशोक कुमार सिंह व उनके समर्थकों को प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने सभी को पार्टी का पट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया व सदस्यता ग्रहण कराया। इस दौरान प्रदेश के महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा उपस्थित रहें जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने किया।

इस दौरान पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रुप से मुखिया सुधीर प्रसाद सिंह, प्रो उमेश ठाकुर, वार्ड सदस्य बनारसी कामती, मुकेश मुसहर, सेवा निर्वित शिक्षक यमुना प्रसाद सिंह, राजेंद्र चौबे, सोहन बसेरा, पप्पू रॉय, नाज़िर बैठा, सिकंदर हरिजन, कपिलदेव राय, सुनील यादव, राजेश सिंह, उप मुखिया गुड्डू पासवान, डॉ पी एन पोद्दार, किशन ताँति, सुबोध भगत, नीरज शर्मा, विनोद रॉय, प्यारे लाल पोद्दार सहित अन्य ने भाजपा का दामन थाम लिया।

Related posts

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव BJP शासित राज्य में उत्तर गुजरात कैसे बना कांग्रेस का किला

Nitesh Verma

गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने किया 100 केबीए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

Nitesh Verma

इंस्पेक्टर उमेश कच्छप भी आदिवासी थे, उनके मौत की सीबीआई जाँच हो: बाबूलाल मरांडी

Nitesh Verma

Leave a Comment