
जामताड़ा: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शनिवार को मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए हाल ही में पति को खो चुकी निमिता मरांडी के परिवार से मुलाकात की। 26 वर्षीय वीरनाथ सोरेन के आकस्मिक निधन के बाद परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो छोटे बच्चों और वृद्ध माता-पिता को छोड़ गए हैं।

परिवार से मुलाकात के दौरान मंत्री ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने दोनों बच्चों की जिम्मेदारी उठाने की घोषणा करते हुए कहा कि अब इन बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, पालन-पोषण और बेहतर भविष्य की चिंता उनकी होगी। उन्होंने कहा, “आज से ये बच्चे मेरे भी बच्चे हैं।”
डॉ. अंसारी ने मृतक की पत्नी को आउटसोर्सिंग के माध्यम से रोजगार दिलाने का भी भरोसा दिया, ताकि वह अपने परिवार का सम्मानपूर्वक भरण-पोषण कर सके। मंत्री ने 9 माह के मासूम सोनू सोरेन को गोद में लेकर स्नेह दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य की जिम्मेदारी लेने का संकल्प दोहराया।
मंत्री डॉ इरफान अंसारी के इस सहयोग से परिवार भावुक हो गया। ग्रामीणों ने उनके मानवीय कदम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जरूरतमंद परिवार के प्रति संवेदनशीलता दिखाकर जनप्रतिनिधि के साथ-साथ एक संरक्षक की भूमिका निभाई है।
Leave a Reply