झारखण्ड राँची

मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत अचानक बिगड़ी, पारस अस्पताल में भर्ती

नितीश मिश्र

राँची (खबर आजतक): झारखंड सरकार के बड़ी जल संसाधन एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर, विधानसभा सत्र के बीच स्वास्थ्य की सूचना मिलते ही कई मंत्री पारस अस्पताल पहुँच गए हैं और उनका हाल-चाल जान रहे हैं।बताते चलें कि इसी वर्ष जून महीने में हफीजुल हसन का दिल्ली में हार्ट का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। फिलहाल उनके स्वास्थ्य की निगरानी चिकित्सकों की देखरेख में की जा रही है।

Related posts

निदेशक प्रभारी ने हॉट स्ट्रिप मिल विभाग  में सुरक्षा पहलुओं का लिया जायज़ा

admin

रांची लोकसभा को रेलवे विकास की 4224 करोड़ की सौगात

admin

लेखक मनोज कुमार कपरदार की पुस्तक पाठ्यक्रम में शामिल

admin

Leave a Comment