झारखण्ड राँची

मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल में बाल दिवस समारोह आयोजित

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल में बाल दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार महतो एवं प्रधानाचार्या रेखा नायडु ने जवाहरलाल नेहरू के तस्वीर पर माल्यार्पण कर सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामना दी। इस अवसर पर शिक्षकों ने गुरूवार को प्रार्थना सभा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए हमारे देश की संस्कृति की झलक बच्चों को दर्शायी।

वहीं प्रधानाचार्या रेखा नायडू ने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें जीवन में सही राह का चुनाव कर अपना और देश भविष्य उज्ज्वल करने को कहा।

इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन मनरखन महतो, उर्मिला देवी, ट्रस्टी वीरेन्द्रनाथ ओहदार, ट्रस्टी खुशबू सिंह, कृति काजल, डायरेक्टर मनोज महतो, प्रधानाचार्या रेखा नायडू, प्रबंधक मुकेश कुमार, एडमिनिस्ट्रेटर मीना कुमारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

श्रीरामजन्म भूमि से पूजित अक्षत रांँची लाया गया, श्रीराम मंदिर चुटिया में हुई आरती

admin

खड्गे से मिले मंजूर अंसारी, रखी अल्पसंख्यको की मांग

admin

विवेकानन्द विद्या मन्दिर में कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन, बच्चों ने फोड़ी दही ‐ हांडी

admin

Leave a Comment