झारखण्ड धार्मिक राँची

मनरखन महतो बीएड महाविद्यालय में क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन

क्रिसमस हमें मानव प्रेम, सहिष्णुता एवं त्यागपूर्ण जीवन का संदेश देता है: डॉ दूधेश्वर महतो

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): मनरखन महतो बीएड महाविद्यालय में शुक्रवार को क्रिसमस मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के अध्यक्ष मनरखन महतो, निदेशक मनोज कुमार महतो, प्राचार्य डॉ दूधेश्वर महतो, प्रशासिका मीना कुमारी एवं प्रबंधक मुकेश कुमार ने क्रिसमस केक काटकर किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से की गई।

इस दौरान प्राचार्य डॉ दूधेश्वर महतो ने कहा कि क्रिसमस का त्यौहार प्रत्येक दिन एवं विश्व के प्रत्येक स्थल पर मनाया जाना चाहिए क्योंकि यह हमें मानव प्रेम, सहिष्णुता एवं त्यागपूर्ण जीवन का संदेश देता है। उन्होने प्रभु यीशु के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम किए।

इस दौरान सभी शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं सभी प्रशिक्षु उपस्थित थे।

Related posts

ग्राम विकास के द्वारा ही राष्ट्र की उन्नति संभव: डॉ प्रदीप वर्मा

admin

आम आदमी पार्टी ने मनाई डॉ भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती, बोले डीएन सिंह ‐ डॉ अंबेडकर आप के आदर्श

admin

राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी ने ली शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी

admin

Leave a Comment