झारखण्ड राँची राजनीति

महानगर महिला काँग्रेस द्वारा महिला काँग्रेस मैत्री महासम्मेलन का आयोजन

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): ’राँची महानगर महिला काँग्रेस कमिटी के तत्वावधान में सोमवार को अपराह्न 12.15 बजे पुराना विधानसभा धुर्वा में लोकसभा महिला काँग्रेस मैत्री महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप प्रदेश काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, प्रदेश महिला काँग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह, प्रदेश महासचिव अजय नाथ शाहदेव, राँची जिला काँग्रेस अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो उपस्थित हुए। इस सम्मेलन की अध्यक्षता राँची महानगर महिला काँग्रेस अध्यक्ष नीतू देवी ने की। इस सम्मेलन में पूर्व एवं वर्तमान महिला पदाधिकारियों के साथ-साथ नए लोगों को जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

झारखंड प्रदेश काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए हम सभी को सशक्त रहता होगा। महिला काँग्रेस पार्टी का सशक्त विंग है। ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पार्टी से जोड़ेकर आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए पहल करनी है। नारी शक्ति के बिना कोई भी कार्य अधूरा है। सभी अग्रणी मोर्चा संगठन को संगठित होकर कार्य करने की जरुरत है।

वहीं प्रदेश महिला काँग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि मैत्री सम्मेलन में उपस्थित सभी महिला बहनों को मिशन 2024 को लेकर कार्य करने की आवश्यकता है। सभी लोगों को काँग्रेस पार्टी की विचार-धारा को गाँव-गाँव तक पहुँचाने के लिए काम करने की जरुरत है।

इस दौरान सुन्दरी तिर्की, पिंकी सिंह, मेरी तिर्की, पूजा कुमारी, मीनू सिंह, पार्वती सिंह, विघा खलखो, रीता देवी, मालती कुमारी, रेणु पाल, सबिना खातून, रीना यादव, कविता देवी, राधा देवी, रीना सांगा, मधु, रोज तिर्की, मीना मुंडा, रेश्मा गुलशन, शीला लकड़ा, संध्या देवी, सुनिता देवी, लडली खातून आदि शामिल थी।

Related posts

मतदाता सूची का 65% मैपिंग पूरा, शहरी मतदाताओं से सहयोग की अपील : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

admin

रांची लोकसभा को रेलवे विकास की 4224 करोड़ की सौगात

admin

धनबाद रेल मंडल में स्थाई वार्ता में कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा

admin

Leave a Comment