झारखण्ड धनबाद

महिला मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न

रिपोर्ट : प्रतीक सिंह

धनबाद: रविवार को सम्राट होटल धनबाद में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धनबाद के लगभग 50 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का आयोजन रीता सिंह और उनके पुत्र आयुष सिंह के द्वारा किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह के द्वारा सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया।

सम्राट होटल के ऑनर रीता सिंह ने बताया कि आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी महिलाओं को एकजुट करके धनबाद में एक बेहतरीन कार्य हम सभी मिलकर करेंगे।पूर्णिमा नीरज सिंह ने बताया कि कोई भी देश यश के शिखर पर तब तक नहीं पहुंच सकता जब तक महिलाएं कंधे से कंधा मिला कर चल सके और आज हम सभी महिलाएं मिलकर समाज में अपना योगदान दे।
सभी के लिए सम्राट होटल के सौजन्य से भोजन और जलपान की व्यवस्था की गई।कार्यक्रम को सफल बनाने में सम्राट होटल के सभी सदस्य की अहम भूमिका रही।

Related posts

बोकारो हवाई सेवा जल्द शुरू कराने को लेकर पूर्व विधायक बिरंची नारायण सक्रिय

admin

आक्रोश रैली को असफल करने के लिए जगह-जगह गाड़ियों को रोका गया : भाजपा

admin

एमआर अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर निजी विद्यालयों के प्राचार्य के साथ जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

admin

Leave a Comment