झारखण्ड राँची राजनीति

महुआ माजी ने चैंबर में संविधान पट्ट का किया अनावरण

रिपोर्ट : नीतीश मिश्रा

विज्ञापन

राँची(खबर_आजतक): चैंबर भवन के कार्यालयी तल्ल पर लगाये गये भारत के संविधान के प्रस्तावना पट्ट का बुधवार को राज्यसभा सांसद महुआ माजी द्वारा अनावरण किया गया। इस दौरान अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में उस मौलिक दर्शन और मौलिक मूल्यों का उल्लेख है जो हमारे संविधान के आधार हैं। संविधान की प्रस्तावना हमारे दीर्घकालिक सपनों का विचार है। संसद में महिलाओं की कम संख्या पर भी उन्होंने अपने विचार रखे और कहा कि जब संसद में संविधान पारित हुआ तब महिलाओं का प्रतिशत 6 फीसदी था जबकि आज 21वीं सदी के वर्ष 2024 में महिलाओं का प्रतिशत केवल 14 फीसदी है। यह संख्या बढ़नी चाहिए। महिलाओं को भी संकल्प लेना होगा कि अन्य क्षेत्रों की भांति वे राजनीति के क्षेत्र में भी आगे आएँ। उन्होंने व्यापार और उद्योग की उन्नति के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए फेडरेशन चैंबर के प्रयासों की सराहना की और चैंबर के प्रत्येक कार्यों मेें साथ रहने का विश्वास दिलाया।

इस मौके पर चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने सभी सदस्यों के साथ मिलकर संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप कार्य करने का संकल्प दिलाया।

इस दौरान उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, महासचिव परेश गट्टानी, सह सचिव अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ज्योति कुमारी, कार्यकारिणी सदस्य रोहित पोद्दार, संजय अखौरी, साहित्य पवन, सदस्य किशन अग्रवाल, महेन्द्र जैन उपस्थित थे।

Related posts

बोकारो स्टील में हिन्दी दिवस सह राजभाषा पखवाड़ा का उद्घाटन समारोह आयोजित

admin

More than 500 people attended the Annual Jalsa of Jamia Dar-ul-Qirat Boys Madrassa

admin

साइबर अपराधी ने सीबीआई अधिकारी बन डॉक्टर से ठगे ₹30 लाख

admin

Leave a Comment