झारखण्ड बोकारो

मानव अधिकार मिशन हजारीबाग प्रमंडल द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया


बोकारो (ख़बर आजतक) : मानव अधिकार मिशन हजारीबाग प्रमंडल कार्यालय, कूरा मोड़, पूरलिया रोड में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्रभारी सह झारखंड प्रदेश एवं हजारीबाग प्रमंडल अध्यक्ष करण सिंह चौधरी ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

महासचिव आशीष कुमार माहथा ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान और मानव अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में बोकारो जिला अध्यक्ष किरण चंद्र बावरी, अखिलेश शर्मा, किशोर कुमार पाल, संजय कुमार माहथा, नटवरलाल झा, संजय पटनायक, समाजसेवी सीताराम शर्मा, संजय शर्मा, रूपचंद मुर्मू, युधिष्ठिर रजवार, रजाक अंसारी, शंकर ओझा, कृष्ण कुमार सिंह, अताउद्दीन अंसारी, जयदेव माहथा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related posts

ईएसएल सीएसआर के मेगा स्वास्थ्य शिविर में 300 ग्रामीणों को मिला निःशुल्क इलाज और परामर्श

admin

डॉ सौम्या भारती ने नीट पीजी में पूरे भारत में 1038 रैंक लाकर बढ़ाया मान

admin

एगारकुंड दक्षिण के मुखिया के नेतृत्व में मध्य विद्यालय एगारकुंड,निरसा-3 के छात्र-छात्रो के द्वारा खसरा तथा रूबेला के प्रति जागरूकता रैली निकाली

admin

Leave a Comment