झारखण्ड राँची

मारवाड़ी महाविद्यालय में स्व. गंगा प्रसाद बुधिया की 122वीं जयंती मनाई गई

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा


राँची (ख़बर आजतक) : रांची स्थित मारवाड़ी महाविद्यालय परिसर में कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय गंगा प्रसाद बुधिया जी की 122वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि गंगा प्रसाद बुधिया का जीवन “सादा जीवन, उच्च विचार” का प्रेरक उदाहरण है और उनके प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में यह संस्थान एक मजबूत आधार बना।


पूर्व प्राचार्य जावेद अहमद और रणजीत सिंह ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, कार्यशैली और दूरदृष्टि को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि आज महाविद्यालय से पढ़े छात्र देश-विदेश में उच्च पदों पर आसीन हैं, जो संस्थापक की सोच का परिणाम है।
कार्यक्रम में शिक्षकों, छात्रों, एनसीसी, एनएसएस स्वयंसेवकों व समाज के गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर गंगा बाबू के आदर्शों को अपनाने का संकल्प

Related posts

काँग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर को राज्य से करें बाहर: भाजपा

admin

8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, माँ समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

admin

रोटरी क्लब बोकारो की ओर से जरुरतमंद सब्जी विक्रेताओं के बीच किया गया छाता का वितरण

admin

Leave a Comment