धनबाद निरसा

मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान के 22वे दिन शुक्रवार को 13 हजार से अधिक ने खाई दवा

धनबाद:- मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान के 22वें दिन तक 22 लाख 77 हजार 247 (86.11%) लोगों ने दवा का सेवन किया।इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि अभियान के 22वें दिन तक 22 लाख 77 हजार 247 लोगों ने दवा का सेवन किया है। दवा का सेवन करने वालों में 11,83,671 पुरुष, 10,93,576 महिला, 1 से 19 वर्ष तक के 6,53,079 व 19 वर्ष से ऊपर के 16,24,168 लोग शामिल है।वहीं शुक्रवार को 7217 पुरुष और 6205 महिलाओं को लेकर कुल 13 हजार 422 लोगों ने दवा का सेवन किया। इसमें 1 से 19 वर्ष तक के 4109 व 19 वर्ष से ऊपर के 9313 लोग शामिल है।

Related posts

20 मार्च 2023 को धनबाद के 81 हिन्दू धर्मावलम्बी करेंगे तीर्थाटन

admin

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: पेट्रोल पंपों पर चला ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान

admin

जिला प्रशासन ने दी बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि

admin

Leave a Comment