Uncategorized

मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बोकारो : मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल, बोकारो में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव दिलीप झा एवं प्रबंधन समिति द्वारा वंदे मातरम् के गायन और राष्ट्रीय ध्वज फहराने से हुआ। राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय और जय हिंद के नारों से वातावरण गूंज उठा।

इस अवसर पर अंतर-हाउस देशभक्ति नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें बिरसा, वाचस्पति, विद्यापति एवं भारती सदनों के आठ समूहों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधानों और आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

सचिव दिलीप झा ने कहा कि तिरंगा लहराते देख सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, समानता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों से मेहनत कर देश को गौरवान्वित करने का आह्वान किया। अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, प्राचार्य अमर प्रसाद एवं उपप्राचार्य देव दुलाल ने भी विद्यार्थियों को अनुशासन, प्रकृति संरक्षण, एकता और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। निर्णायक राजोश्री हलधर रहीं। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *