झारखण्ड राँची

मिथिला मंच का कैलेंडर विमोचन सह पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न

नितीश मिश्रा


रांची: झारखंड मिथिला मंच द्वारा कैलेंडर सह पंचांग विमोचन एवं पारिवारिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन अरगोड़ा तालाब स्थित लेक व्यू गार्डन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच अध्यक्ष डॉ. आनंद शेखर झा ने की। मंच द्वारा प्रकाशित कैलेंडर एवं पंचांग का विधिवत विमोचन रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सी.पी. सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल सहित अन्य अतिथियों ने किया। कार्यक्रम में मिथिला समाज के लगभग 1200 से अधिक लोग उपस्थित रहे। विमोचन के बाद पारिवारिक मिलन समारोह में पारंपरिक मछली-भात एवं शाकाहारी व्यंजनों का आनंद लिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मैथिली काव्य पाठ व विद्यापति गीतों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर 1200 से अधिक कैलेंडर व पंचांग वितरित किए गए।

Related posts

प्रतुल शाहदेव ने काँग्रेस पर साधा निशाना, कहा ‐ ड्रामेबाजी और नौटंकी से बाज नहीं आ रही काँग्रेस

admin

जनता दरबार में उपायुक्त ने समस्याओं के निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

admin

ESL Steel Limited employees visited Old Age Home to spread Hope and Smiles

admin

Leave a Comment