झारखण्ड धार्मिक राँची राजनीति

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सोमवार को काँके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 6 सितंबर को मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित होने हेतू सादर आमंत्रित किया।

इस मौके पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष विनोद गोप, संरक्षक कुमार राजा, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल गौतम एवं अर्जुन गुप्ता उपस्थित थे।

Related posts

वोकेशनल टीचर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, उच्च शिक्षा की बेहतरी की उम्मीद

admin

बोकारो इस्पात संयंत्र में साप्ताहिक सड़क सुरक्षा अभियान का आयोजन

admin

कुवैत से 16 दिनों बाद गांव आया प्रवासी मजदूर का शव, परिजनों के चित्कार से गमगीन हुआ माहौल

admin

Leave a Comment