खेल झारखण्ड राँची राजनीति

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से हॉकी इंडिया महासचिव की मुलाकात, एचआईएल उद्घाटन का न्योता

नितीश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक) : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी मैदान रांची में 28 दिसंबर 2025 से आयोजित होने वाली हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2025-26 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु सादर आमंत्रित किया।
मुलाकात के अवसर पर महासचिव भोला नाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को प्रतिष्ठित हॉकी इंडिया लीग के आयोजन की तैयारियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री ने झारखंड में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को राज्य के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए शुभकामनाएं दीं।

Related posts

समस्‍त देश एवं प्रदेश वासियों को देश के गौरव एवं अभिमान के रा‍ष्‍ट्रीय पर्व 74वें #गणतंत्र_दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आइये, इस राष्‍ट्रीय पर्व पर हम सभी मिलकर अपने राष्‍ट्र की सेवा, एकता और अखण्‍डता की रक्षा करने के लिए सदैव तत्‍पर रहने का संकल्‍प करें।

admin

पूरे प्रदेश में सनातन धर्म का संदेश घर-घर तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: आदित्य विक्रम जयसवाल

admin

रांची: सेल में एआई-एमएल आधारित ऑपरेशनल एक्सीलेंस पर एक दिवसीय तकनीकी वर्कशॉप आयोजित

admin

Leave a Comment