झारखण्ड राँची राजनीति

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धर्मपत्नी संग रजरप्पा में की पूजा-अर्चना

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ रजरप्पा पहुंचे। उन्होंने यहां प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ छिन्नमस्तिका मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की। मुख्यमंत्री ने नारियल बलि अर्पित की, रक्षा सूत्र बंधवाया और शीश झुकाकर माँ छिन्नमस्तिका से राज्य के कल्याण का आशीर्वाद मांगा।


मौके पर उपस्थित मंदिर के धार्मिक पुरोहितों ने परंपरानुसार पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।
इस अवसर पर रजरप्पा मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन को सप्रेम प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर न्यास समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों के संरक्षण और विकास से आस्था के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता

Related posts

सड़कों पर भटक रहे 70 वर्षीय बृद्ध को हेल्पिंग हैंड्स द्वारा पुरुलिया आश्रम भेजा गाया

admin

हर घर नल जल योजना की राशि नहीं मिलने से बाधित हो रही पेयजलापूर्ति योजनाएं: योगेंद्र प्रसाद

admin

झारखण्ड व संपूर्ण आदिवासी समाज के लिए अपूरणीय क्षति है डॉ. प्रवीण उराँव का निधन : बंधु तिर्की

admin

Leave a Comment